नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट में एक बार फिर से स्वागत है आज हम आपको ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी पर आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म SBG Global के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं और बताएंगे कि क्या SBG Global Real or Fake है।
तो चलिए बिना समय गवाएं आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं और सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि SBG Global Kya Hai?
SBG Global क्या है?
SBG Global एक प्रकार का ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी है, जिसे क्रिप्टो पर इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टर को भारी रिटर्न पहुंचाने की बनाया गया है।
आपको बता दें कि इस कंपनी को 15 जनवरी 2020 को स्थापित किया गया था और इस कंपनी में लोगों को SBG Global Ecosystem के माध्यम से जोड़ा जाता है इस कंपनी के डायरेक्टर अनिल यादव और प्रवीण राय जी हैं अनिल यादव जी कंपनी के सीईओ हैं तो वहीं प्रवीण राय मार्केटिंग हेड डिपार्टमेंट को संभालते हैं।
Company Profile:
Name | SBG Global |
CIN | Not Registered |
Directors | Anil Yadav, Praveen Rai |
Head Office | Dubai, UAE (Not Verified) |
Website | Sbgglobal.io Sbgrewards.io |
[email protected] | |
Products | Digital Currency (BGVT, MMIT & ZillionXo) |
SBG Global Ecosystem में प्रदान की जाने वाली सुविधाएं कुछ इस प्रकार के हैं परंतु यह कंपनी असल में सुविधाएं प्रदान नहीं करती है:
- Block Chain Educational Institution
- Investment Platforms For Fixed Returns Reward Plan
- Crypto Tokens
- Crypto Exchange
- Crypto Gaming
- Robot Trading
- NFT Market Place
- Robot Trading
- NFT Market Place
- Forex Brokerage House (Admin Panel)
- Forex Bot
- Stock Market Investment
- Technologies Development
- Commercial Brokerage
Modicare क्या है इस के प्रोडक्ट से पैसे कैसे कमाए?
SBG Global Products:
जैसे की हम ने बताया कि SBG Global एक प्रकार से क्रिप्टो करेंसी पर आधारित कंपनी है और इन्वेस्टमेंट के माध्यम से लोगों को पैसा कमाने में मदद करती है यह कंपनी तीन प्रकार के क्रिप्टो करेंसी (BGVT, MMIT & ZillionXo) और अन्य प्रकार के पैकेजेस को प्रोडक्ट बनाकर बेचती है।
और इन पैकेजेस की कीमत भी क्रिप्टो करेंसी के रूप में ली जाती है आपको बता दें कि वर्तमान समय में 1SBG की कीमत 0.007823 USD है, जोकि समय के साथ हमेशा बदलती रहती है।
SBG Global में 9 पैकेज शामिल है, जिसने सबसे कम का पैकेज 50 SBG का है, SBG Global के पैकेजेस कुछ इस प्रकार से हैं:
Package Name | Package | Stake Profit | Period | Stake Profit % | Total Profit | Total Restake % | Restake Profit |
SILVER | 50 SBG | 0.3% | 600 Days | 180% | 90 SBG | 600% | 300 SBG |
GOLD | 100 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 300 SBG | 2000 % | 2000 SBG |
TOPAZ | 200 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 600 SBG | 2000% | 4000 SBG |
PLATINUM | 500 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 1500 SBG | 2000 % | 10000 SBG |
DIAMOND | 1000 SBG | 0.5% | 600 Days | 300 % | 3000 SBG | 2000 % | 20000 SBG |
RUBY | 2000 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 6000 SBG | 2000% | 40000 SBG |
EMERALD | 3000 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 9000 SBG | 2000 % | 60000 SBG |
SAPPHIRE | 5000 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 15000 SBG | 2000 % | 100000 SBG |
TITANIUM | 10000 SBG | 0.5% | 600 Days | 300% | 30000 SBG | 2000% | 200000 SBG |
SBG Global Company से कैसे जुड़े:
SBG Global के पास एक ऑफिशियल वेबसाइट है जिस पर आप विजिट करके इनकी अधिकारी जानकारी ले सकते हैं और उस पर रजिस्टर करके आसानी से जुड़ सकते हैं चलिए विस्तार पूर्वक जानते हैं कि आप इस कंपनी से कैसे जुड़ सकते हैं:
सबसे पहले तो आपको इनकी ऑफिशल वेबसाइट sbgrewards.io पर जाकर रजिस्टर करना होगा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद रेफरल की जानकारी देने के बाद एक फॉर्म भर कर आप इस कंपनी के साथ जुड़ सकते हैं।
इसके बाद आपको अपना पैकेज चुनना होगा और अपना पहला दांव लगाना होगा।
आप ZAV, MMIT, BGVT क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अपना दांव लगा सकते हैं और उसके लिए कम से कम आपको 50 SGB जमा करना होता है।
आपको बता दें कि इसमें Minimum Withdrawal Amount 50 SBG है।
SBG Global Income Plan:
SBG Global कंपनी के इनकम प्लान के बारे में समझते हैं यह कंपनी अपनी इनकम को बांटने के लिए स्टैकिंग रिवार्ड् का उपयोग करती है, स्टैकिंग रिवार्ड् में लोगों को रिवार्ड् स्टैकिंग पैकेजेस के अनुसार दिया जाता है।
टेबल की मदद से आप समझ सकते हैं कि आपको किस पैकेज में कितना रिटर्न मिलेगा:
- SBG Sponsor Reward
- SBG Community
- SBG Pool Reward
- SBG VIP Reward
नीचे दिए गए Image में यह दर्शाया गया है कि इनकम को Level के अनुसार कितने प्रतिशत में कमीशन दिया जाएगा।
SBG Global Real or Fake:
आपको बता दें कि हमने जितने भी रिसर्च किए हैं इस कंपनी के बारे में SBG Global एक फेक कंपनी में शामिल है, और इसके साथ ही यह कंपनी जितने भी दावे करती है वह सभी झूठे हैं यह कंपनी कोई भी क्रिप्टो आधारित टेक्नोलॉजी पर कार्य नहीं करती है बल्कि यह तो लोगों की ही पैसे लेकर उन्हें घुमाती रहती है इसे ही स्टैकिंग या फिर रेफरल कमीशन कहते हैं और SBG Global एक प्रकार से पोंजी स्कीम है।
इस कंपनी से जुड़े कई मेंबर अपना पैसा अभी तक नहीं निकाल पाए हैं जो यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि यह कंपनी एक फ्रॉड कंपनी में शामिल है जो लोगों के पैसे लेकर डूब सकती है और लोगों के पैसे भी बर्बाद कर सकती है।
Hyperverse Kya Hai: Login, App Download, Withdrawal Process
SBG Global से जुड़ना चाहिए या नहीं:
जैसे कि हमने आपको बताया कि यह कंपनी फेक कंपनियों की लिस्ट में शामिल है फिर भी यदि आपको इसके बारे में और डीटेल्स से जानना है तो हम इस कंपनी के कुछ जरूरी पॉइंट्स के बारे में आपको बताना चाहेंगे:
इस कंपनी के बारे में पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं है:
SBG Global ने अभी तक स्वयं को मार्केट में क्रिप्टो आधारित कंपनी के रूप में बताया है परंतु उसने अपनी कंपनी के बारे में बहुत ही कम जानकारी शेयर की है आपको बता दें कि क्रिप्टो पर जो भी प्रोजेक्ट बनते हैं उन्हें क्रिप्टो प्रोजेक्ट वाइट पेपर के जरिए पूरी टेक्नॉलॉजी की मदद से समझाया जाता है परंतु SBG Global की तो वेबसाइट भी अधूरी है।
इसके अलावा SBG Global यह बताना मुश्किल है कि कैसे यह इतना कमीशन दे रही है इसके बारे में भी कुछ खास जानकारी मौजूद नहीं है।
High Returns:
क्रिप्टो पर निवेश करने पर 300% तक का रिटर्न 600 दिन में वह भी बिना किसी Risk के यह किसी भी इन्वेस्टर को सोचने के लिए मजबूर कर देगा की आखिर यह कंपनी कैसे इतने कम समय में इतना हाई रिटर्न दे रही है वह भी बिना किसी जोखिम के जबकि हम सभी जानते हैं कि क्रिप्टो का मार्केट काफी Volatile रहता है।
अनिश्चित दावे:
आपको बता दें कि इस कंपनी की प्रोफाइल तो कुछ खास है ही नहीं उसके साथ ही यह कंपनी जो दावे भी करती है वह अभी तक पूरा भी नहीं किया है।
इस कंपनी के पास कुछ खास या अच्छा प्रोजेक्ट या प्रोडक्ट नहीं है इसलिए यह कंपनी केवल अपने अनिश्चित और खोखले दावे के भरोसे ही चल रही है।
इन सब तथ्यों को देखते हुए अब आपको यह सोचना है कि आपको यह कंपनी ज्वाइन करनी है या नहीं परंतु आप हमारे पाठक होने की वजह से हम आपको यही सलाह देंगे कि किसी भी कंपनी को ज्वाइन करने से पहले उस कंपनी के प्रोफाइल के बारे में अच्छे से Study कर लेवे साथ ही साथ अपना पैसा लगाने से पहले यह जान ले कि आप किस कंपनी में पैसा लगा रहे हैं कहीं वह कंपनी आपका पैसा लेकर डूब ना जाए इन सब बातों को समझ कर ही आप आगे बढ़े।
Conclusion:
आज आपने समझा कि SBG Global in Hindi, SBG Global कंपनी के साथ आप को जुड़ना चाहिए या नहीं जैसे विभिन्न तत्वों के बारे में आपको विस्तार पूर्वक हमने बताया।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा लिखा गया SBG Global पर आर्टिकल आपको पसंद आएगा यदि आपके मन में इस विषय से संबंधित कोई भी जानकारी या प्रश्न है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
I am prince ok ham aise company mi kaam karna chate ha
Sir aapki artical padhkar mujhe bahut achhi lagi.
Koi isase badhiya Jo bharosemand ho aur real ho aur aise invester aap me paise lagana chahiye.
Please message me
Yours Chhotu Sharma