McDonald’s Franchise Kaise Le 2024| जाने पूरी प्रक्रिया

Join Us On Telegram

Mcdonald’s का नाम आपने जरूर सुना होगा और कई Restaurant भी देखे होंगे, जहां लोग अक्सर जाते रहते है, बर्गर, फ्रेंड फ्राइड, पिज़्ज़ा, इत्यादि खाने के लिए, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, की Mcdonald’s Franchise का बिज़नेस शुरू करके, वहां से अच्छी कमाई कर सकते है।

कई लोगो को यह मालूम ही नहीं है, की Mcdonald’s Franchise Kaise le? इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है? अगर आपको ये सब जानना है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े जिसमें हमने Mcdonald’s Franchise business शुरू करने की जानकारी दी है। साथ ही इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कितना निवेश लगता है, इसमें कितना लाभ होगा, और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई है, तो ध्यान इस पोस्ट को पूरा पढ़े, ताकि अच्छे से समझ आ सके। 

Table of Contents

McDonald’s कंपनी के बारे में कुछ जानकारी

McDonald’s की फ्रेंचाइजी लेने से पहले कंपनी की जानकारी होना अनिवार्य है। McDonald’s एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है, जिनकी दुनिया में हज़ारो फ्रैंचाइज़ी खुले है। कंपनी को साल 1940 में रिचर्ड और मौरिस मैकडोनाल्ड, इन दोनों भाईयों ने मिलकर शुरू किया था, और आज ये इतनी बड़ी बन चुकी है, की प्रतिदिन करोड़ो ग्राहक से इनके यहाँ से खाना आर्डर करते है। वर्तमान समय में 110 से भी अधिक देशों में कंपनी के restaurant खुले है।

इससे यह साफ़ मालूम पड़ता है की McDonald’s कितनी बड़ी और प्रसिद्ध है। McDonald’s दुनिया की पहली कंपनी थी, जिन्होंने restaurant chain को शुरू किया था। और आज ये दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन में इनकी गिनती होती है। McDonald’s में मिलने वाला खाना लोग बहुत अधिक पसंद करते है। शाकाहारी और बिना शाकाहारी दोनो प्रकार के ग्राहकों का यहां ध्यान रखा जाता है। आप अपनी पसंद का कुछ भी ऑर्डर कर सकते है। 

McDonald’s Franchise के प्रकार

मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी का बिजनेस शुरू करने से पहले यह अच्छे से मालूम होना चाहिए, की कंपनी कितने प्रकार की फ्रेंचाइजी देती है। आपको बता दे, कंपनी चार तरह की फ्रेंचाइजी देती है। इन चारो के बारे में हमने आगे बताया है, ताकि आप अपने लिए सही तरह की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरू कर सके।

Traditional Restaurant – इस प्रकार के लोकेशन में फूड कोर्ट, स्टोर फ्रंट, शामिल है। ये फ्रेंचाइजी कंपनी 20 वर्षो के लिए देती है। यहां ग्राहकों के खान-पान का पूरा ध्यान रखा जाता है।  

सेटेलाइट लोकेशन – हॉस्पिटल, कॉलेज, एयरपोर्ट, जैसे स्थान में अगर आप फ्रेंचाइजी खोलते है, तो उसे सेटेलाइट लोकेशन कहा जाता है। 

STOL और STOR लोकेशन –  यहाँ STOL का मतलब Small Town Oil Locations है और STOR का Small Town Retail Locations होता है। इस प्रकार की फ्रेंचाइजी रिटेल स्टोर, पेट्रोल पम्प या छोटे मोटे शहरों जैसे लोकेशन में खोली जाती है। 

BLF फ्रेंचाइजी – इस प्रकार का फ्रेंचाइजी ऑफिस के कैंटीन में देखने मिलती है। 

Mcdonald’s Franchise Kaise le   

आपको बता दें, की McDonald’s कंपनी साल 1955 से फ्रेंचाइजी मॉडल की शुरुआत किया था। भारत में ये बिजनेस शुरू करने के लिए डेवलपमेंट लाइसेंस लेना पड़ता है। इस बात का ध्यान रखे की McDonald’s कंपनी सीधा किसी भी व्यक्ति को भारत में फ्रेंचाइजी नही प्रदान करती है।

भारत में इसके लिए दो कंपनियां है जिनसे संपर्क करके आप फ्रेंचाइज के लिए आवेदन कर सकते है। पूरे भारत में सिर्फ दो कंपनी है, जो फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको लाइसेंस देती है। फ्रेंचाइजी का बिजनेस शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते है। McDonald’s की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए लाइसेंस लेना पड़ता है, जिसके बाद ही आप अपना रेस्टोरेंट खोलकर बिजनेस शुरू कर सकते है। 

दो कंपनियां से मिलता है फ्रेंचाइजी खोलने का लाइसेंस  

आपको बता दें, कंपनी पिछले 15 सालो से भारत में अपनी ये फ्रेंचाइजी बिजनेस का मॉडल शुरू कर रहे है। और भारत में कई लोग इसके लिए बिजनेस भी कर रहे है। तो चलिए जानते है, इन दोनो कंपनियां के बारे में ताकि लाइसेंस लेते समय आपको कोई परेशानी न आए। 

यदि साउथ इंडिया और पश्चिमी भारत में आप रेस्टोरेंट खोल रहे है, तो Hard Castrol Restaurant Private Ltd. कंपनी लाइसेंस प्रदान करती है। वहीं अगर उत्तर भारत या पूर्वी भारत में फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू करना चाहते है, तो Connaught Plaza Restaurant Private Ltd. कंपनी से संपर्क करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी एक बार में 20 साल का ही फ्रेंचाइजी लाइसेंस देती है। अवधि खत्म होने के बाद आप उसे फिर से रिन्यूअल करवा सकते है। 

Franchise लेने के लिए क्या नियम और शर्तें है?   

McDonald’s Franchise लेने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है की कंपनी के नियम वा शर्तें क्या है, ताकि बाद में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। हालांकि जब आप फ्रेंचाइजी लेने जाते है तो सबसे पहले FDD यानी Franchise Disclosure Document अच्छे से पढ़कर समझ लेना जरूरी है। इसी में कंपनी के नियम व शर्तों की पूरी विस्तार से जानकारी दी होती है। 

Mcdonald’s Franchise Business में कितना निवेश लगेगा?

अगर आपकी पहले से ही कोई रेस्टोरेंट चल रही है तो उसी को आप फ्रेंचाइजी में बदल सकते है। इससे काफी निवेश बच जाता है। लेकिन यदि आप अलग से एक जगह लेकर वहां पर फ्रेंचाइजी का बिजनेस शुरू करना चाहते है तो उसमें आपको अधिक निवेश लगता है। इसके अलावा McDonald’s कंपनी को 30 लाख रुपए देने पड़ते है, फ्रेंचाइजी फीस के तौर पर। आपको कितना बड़ा स्टोर खोलना है, उसी के अनुसार निवेश लगता है।

छोटे स्टोर में निवेश कम लगेगा, जबकि बड़े के लिए अधिक निवेश करना पड़ेगा। इसके अलावा कई सारे निवेश है जैसे रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन और रेस्टोरेंट में मौजूद मशीनों का खर्च। इन सभी को मिलाकर तकरीबन 12 से 14 करोड़ का निवेश करना होगा। अगर जमीन आपकी खुद की है तो बहुत अच्छी बात है, क्योंकि जमीन में लगने वाला rent बच जायेगा। 

Mcdonald’s Franchise खोलने के लिए स्थान

अगर आपने फ्रेंचाइजी खोलने का सोच ही लिया है तो उसके लिए सबसे जरूरी है स्थान। जहां से आपका रेस्टोरेंट खुलेगा। मैकडोनल्ड की ट्रेडिशनल फ्रेंचाइजी के लिए लगभग 1500 से लेकर 4000 Sq. feet जगह की जरूरत पड़ती है।

स्थान का चयन करते वक्त आपको इस बात है, खास ध्यान रखना है की आपका रेस्टोरेंट ऐसी जगह पर होना चाहिए, जहां लोगो का आना जाना हमेशा लगा रहता है, यानी वो भीड़-भाड़ वाला इलाका हो, तभी अधिक लोगो को आपका रेस्टोरेंट दिखेगा और ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से फ्रेंचाइजी खोलने के लिए एक निश्चित स्थान कितना लगेगा, ये नही बताया है लेकिन अधिकतर रेस्टोरेंट को देखकर जगह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

McDonald’s Franchise Profit Margin

मैकडोनल्ड की फ्रेंचाइजी शुरू करते वक्त सबसे पहला सवाल यही होता है की इस बिजनेस को शुरू किया जाए तो यहां से हमें कितना लाभ मिलेगा। फ्रेंचाइजी लेते वक्त आपने जितने पैसे लगाए है, वो सभी 2 से 3 सालो में रिकवर हो जाते है। उसके बाद हर महीने आपकी अच्छी कमाई होनी शुरू हो जाएगी। 

McDonald’s Restaurant Setup कैसे करे  

जब आप किसी मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में जाते है, तो आपने देखा होगा की वहां कई प्रकार की सुविधा होती है। रेस्टोरेंट के अंदर ग्राहकों के बैठने की पूरी व्यवस्था रहती है। साथ ही उनका काउंटर एकदम सही जगह पर मौजूद होता है। उसी काउंटर के पीछे उनकी रसोई रहती है, जहां ग्राहकों के सभी ऑर्डर को तैयार किया जाता है।

रेस्टोरेंट में खाने का मेनू देखने मिलता है, जिसमें सभी खानो के नाम होते है। आपको जो पसंद आए, ऑर्डर दे सकते है। फ्रेंचाइजी लेने के बाद उसे अच्छे से सेट अप करना जरूरी है, तभी आपके रेस्टोरेंट में ग्राहक आना पसंद करेंगे। जब आपको फ्रेंचाइजी दी जायेगी, तो इसे सेट अप करने का झंझट आपको करने की कोई जरूरत नही है।

इस कार्य में कंपनी आपकी मदद करेगी। सभी चीजों को सही से सेट अप करने में महीने भर तक भी समय लग सकता है। सेट अप पूरा होने के बाद आपका रेस्टुरेंट तैयार हो जाता है, और अब आप अपना मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी बिजनेस शुरू कर सकते है। 

McDonald’s Franchise में क्या क्या खाने मिलता है? 

मैकडॉनल्ड्स में खाने पीने के कई विकल्प है, जिनके नाम हमने बताए है – 

  • फ्रेंच फ्राइज
  • चिकन बर्गर
  • स्फॉट ड्रिंग
  • डेसर्ट
  • सलाद
  • शाकाहारी बर्गर
  • कॉफी
  • मिल्क शेक 
  • चिकेन सैंडविच 
  • पिज़्ज़ा

और भी अनेकों चीज़ें है खाने के लिए, जिसे रेस्टोरेंट में जाकर जो पसंद आए, उसे ऑर्डर कर सकते है।  

क्या Mcdonald’s Franchise की डिमांड मार्केट में है?

Mcdonald’s कंपनी का नाम देश में ही नही बल्कि पूरी दुनिया में फैला है। इतने बड़ी कंपनी की फ्रेंचाइजी जब आप ले रहे है, तो मार्केट इसकी कितनी मांग है, इसकी अच्छे से जानकारी आपको होनी चाहिए। तभी आप पता कर सकेंगे की ये बिजनेस आपके लिए कितना फायदेमंद रहेगा। दुनियाभर में McDonald’s के लगभग 36 हजार से अधिक रेस्टोरेंट चल रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, की साल 1955 से McDonald’s कंपनी ने अपनी फ्रेंचाइजी लोगों को देना शुरू किया था।  

Mcdonald’s Franchise Contact Number

अगर Mcdonald’s Franchise से संबंधित आपको कोई जानकारी लेनी हो या आवेदन करते दौरान कहीं समस्या आ रही है तो आप कंपनी ने अपना कस्टमर केयर सपोर्ट की सुविधा है। यहां आपको अपनी समस्या बतानी पड़ती है, जिसके बाद आपकी पूरी तरह से सहायता की जायेगी। 

फोन नंबर – 9122 49135000

ये जो फोन नंबर हमने आपको बताया है. उनसे संपर्क करके आपको इंडिया में फ्रेंचाइजी खोलने को लेकर कुछ भी सवाल पूछ सकते है। 

इसे भी पढ़े – Dr Lal Pathlabs की Franchise कैसे ले?

निष्कर्ष 

दुनिया भर में कई लोग मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी खोलकर बिजनेस करके कमाई कर रहे है। इस पोस्ट में हमने Mcdonald’s Franchise Kaise Lete Hai इसको विस्तार से समझाया। साथ ही Mcdonald’s कंपनी कितने प्रकार की फ्रेंचाइजी प्रदान करती है। इसे लेने की पूरी प्रक्रिया बताई है। फिर भी अगर आपके मन में मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी से संबंधित कोई सवाल आपके मन में है, तो कमेंट करके हमें बता सकते है। 

FAQs

मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी बिजनेस चलाने के लिए कितने लोगो की जरूरत पड़ती है? 

यह इस बात पर निर्भर करता है की आपका रेस्टोरेंट कितना बड़ा है, उसी के अनुसार लोगो की जरूरत पड़ेगी। बड़े रेस्टोरेंट में अधिक लोग और छोटे के लिए कम लोगो की आवश्यकता होती है। 

क्या मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस करना सही है?

मैकडॉनल्ड्स का नाम दुनियाभर में प्रसिद्ध है। प्रतिदिन करोड़ों लोग इनके रेस्टोरेंट में आते है। यह बिजनेस काफी अच्छा चलेगा, ग्राहकों की भी कोई कमी नहीं होने वाली है। 

मैकडॉनल्ड्स फ्रेंचाइजी लेने में कितना समय लगता है? 

फ्रेंचाइजी में आवेदन करने के बाद स्वीकार करने में कुछ दिन का समय लगता है। फिर रेस्टोरेंट सेटअप होने और शुरू होने में कुछ महीने लग जाते है। 

क्या पहले staff और मालिक को ट्रेनिंग दी जाती है, फ्रेंचाइजी चलाने के लिए? 

जी हां, McDonald’s की फ्रेंचाइजी में आवेदन करने के बाद कंपनी पहले आपको इसकी ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग सही से पूरा करने के बाद ही आप इनकी फ्रेंचाइजी खोल सकते है। 

Leave a Comment