Haldiram Franchise Kaise Le 2024 | जहां से होगी हर महीने जबरजस्त कमाई

Join Us On Telegram

हल्दीराम के रेस्टुरेंट आपने कई जगहों पर देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है की हम Haldiram Franchise लेकर अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते है। इसकी फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस करना काफी फायदेमंद है, जिसमें अच्छी कमाई भी होती है। इसलिए कई लोग इसकी फ्रेंचाइजी खोलना चाहते है, लेकिन उन्हें इस बारे में जानकारी नही होती है, तो अगर आपके भी मन में Haldiram Franchise Business को लेकर सवाल है, तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े, आपको अच्छे से समझ आ जायेगा। 

भारत के आप किसी भी कोने पर चले जाओ, हल्दीराम का रेस्टुरेंट आपको कहीं न कहीं जरूर दिख जायेगा। आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे की Haldiram Franchise क्या है? इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितनी जमीन की जरूरत पड़ती है और इसमें कितना प्रॉफिट मार्जिन है, इसके अलावा इसमें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी बताई है। 

Haldiram Company के बाते में कुछ जरूरी बातें  

हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेने से पहले इस कंपनी के बारे में जानकारी होना जरूरी है। हल्दीराम नमकीन और मिठाई बनने वाली काफी प्रसिद्ध कंपनी है, जिसे भारत के सभी लोग पसंद करते है। इनके restaurants कई स्थानो में खुला है। कंपनी का Manufacturing प्लांट्स यानी जहां पर इन products को बनाया जाता है, वो देश के कई अलग- अलग राज्यों में स्थित है। हल्दीराम बहुत पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है, जिसका नाम आपने अक्सर सुना होगा और इनके restaurant भी देखे होंगे। जब भी कोई त्योहार या खुशी का मौका आता है, तो हल्दीराम से मिठाईयां मंगवाना लोग कभी नही भूलते है। इसके बेहतर स्वाद के कारण हल्दीराम उनकी सबसे पहली पसंद होती है। 

Haldiram Franchise Kya Hota Hai

हल्दीराम कंपनी अलग- अलग स्थानो में अपने नाम से restaurants खुलवाती है, जिसे फ्रेंचाइजी कहते है। कंपनी अधिक ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ये फ्रेंचाइजी का बिजनेस शुरू किया है। इन रेस्टुरेंट में Haldiram के सभी प्रोडक्ट देखने मिलते है। जिन्होंने हल्दीराम की फ्रेंचाइजी ली होती है, वो इन प्रोडक्ट की बिक्री करते है। आसान भाषा में समझे तो आप हल्दीराम कंपनी का नाम इस्तेमाल करते हो, रेस्टुरेंट खोलने के लिए। इसमें Haldiram के सभी खाने पीने की चीजें रहती है। चूंकि, हल्दीराम बहुत प्रसिद्ध कंपनी है, जो कई सालो से देश में बिजनेस कर रही है। कई स्थानों पर आपको हल्दीराम की फ्रेंचाइजी दिख जायेगी, जिसके जरिए वो हर महीने अच्छी कमाई भी कर रहे है। 

हल्दीराम फ्रेंचाइजी के प्रकार

हल्दीराम में फ्रेंचाइजी के लिए जब आवेदन करने जायेंगे, उससे पहले यह जानना आवश्यक है की इसमें कितने प्रकार फ्रेंचाइजी होते है। आपको बता दें, हल्दीराम तीन प्रकार की फ्रेंचाइजी देता है। 

  • Casual Dining 
  • Kiosk
  • Quick Service Restaurant

Haldiram Franchise में कैसे आवेदन करे  

Haldiram Franchise में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है, जिसे आप ऑनलाइन माध्यम द्वारा घर बैठे कर सकते है, जिसे हमने नीचे आसान स्टेप में बताया है – 

1. सबसे पहले आपको हल्दीराम की ऑफिशियल वेबसाइट में जाना होगा। 

2. वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको Contact us का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करे। 

3. उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें आपको अपना नाम, इमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर भर देना है, फिर नीचे “I’m not a robot” पर click करके “Submit” कर देना है। 

4. इसके बाद कंपनी आपसे कुछ ही दिनों में संपर्क करेगी और अगर आप इस फ्रेंचाइजी लेने के लिए योग्य होते है तो आगे की प्रक्रिया बताएगी। 

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज  

हल्दीराम फ्रेंचाइजी में आवेदन करते समय सबसे पहले  आपसे जरूरी दस्तावेज मांगे जाते है, तभी आप आवेदन कर सकेंगे। इन दस्तावेजों के नाम कुछ इस प्रकार से है- 

  • आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर 
  • NOC
  • FSSAI Licence 
  • निवास प्रमाण के लिए (राशन कार्ड या बिजली का बिल) 
  • बैंक अकाउंट नंबर 
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो 
  • अपना मोबाइल नंबर 
  • GST रजिस्ट्रेशन नंबर 
  • अगर आपके जमीन भाड़े में ली है तो उसका एग्रीमेंट 

ये सभी दस्तावेज आपके पास होना चाहिए। इनके अलावा अगर किसी और अन्य दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी, तो कंपनी आपको बता देती है। 

Haldiram Franchise Investment in India 

हमने Haldiram Franchise में बारे में तो समझ लिया, अब हम जानेंगे की इसे शुरू करने में कितना निवेश लगता है। इसमें लगने वाला निवेश इसपर निर्भर करता है की आप कौन से प्रकार की फ्रेंचाइजी ले रहे है, उसके अनुसार ही निवेश लगता है, क्योंकि अलग- अलग प्रकार की फ्रेंचाइजी में निवेश अलग है। नीचे हमने तीनो प्रकार के Haldiram Franchises के निवेश के बारे में बताया है। 

Casual Dinning Franchise

यदि आप कैजुअल डाइनिंग फ्रैंचाइजी लेने का सोच रहे है तो इसके लिए आपको एक अच्छा सा रेस्टुरेंट खोलना पड़ता है, जिसमें काफी अधिक निवेश लगता है। इसके अलावा उस रेस्टुरेंट के interior में भी कादी खर्च आता है। 

इसमें लगने वाले कुल निवेश ये है – 

जमीन – 50 लाख से 1 करोड़ ( जमीन खुद की है तो ये खर्च नही करना पड़ेगा। ) 

फ्रेंचाइजी फीस – 10 लाख से 15 लाख, जो कंपनी हमसे फ्रेंचाइजी देने के लिए लेती है। 

साथ ही रेस्टुरेंट में कई कर्मचारी भी कार्य करेंगे, उनकी सैलरी में 2 से 4 लाख का खर्च आता है। 

रेस्टुरेंट बनने में लगभग 30 लाख से 50 लाख रूपये खर्च करना पड़ता है। 

अन्य खर्चे  – 5 से 10 लाख रूपये के आस पास 

Kiosk Franchise

Causal Dinning की तुलना में इस फ्रेचाइज़ में आपको थोड़ा कम निवेश करना पड़ता है। इसमें लगने वाले निवेश के बारे में हमने नीचे बताया है –

जमीन में – 20 लाख से 50 लाख रूपये (अगर खुद की जमीन है तो ये खर्च नही लगेगा। ) 

फ्रेंचाइजी लेने में फीस – 5 लाख से 10 लाख 

रेस्टुरेंट खोलने में खर्च – 20 से 30 लाख रुपए 

कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 1 से 3 लाख रुपए 

Quick Service Restaurant Franchise  

इस प्रकार की फ्रेंचाइजी लेने में सबसे अधिक निवेश लगता है। अगर आप बड़ा निवेश कर सकते है तो ये सही है। लेकिन यहां से कमाई भी काफी अधिक होती है। इसे खोलने के लिए जो निवेश करना होता है वो हमने नीचे बताई है – 

जमीन -80 लाख से लेकर 1.5 करोड़ ( जमीन अगर अपनी है तो ये निवेश नही लगेगा )  

फ्रैंचाइज़ी की फीस –  20 से 40 लाख ( ये बस एक बार कंपनी लेती है) 

रेस्टुरेंट में खर्च – 20 लाख से 50 लाख तक 

कर्मचारियो के वेतन में लगभग 8 से 10 लाख लग जाते है। 

अन्य खर्चों में लगभग 10 लाख रुपए लग जायेंगे। 

हल्दीराम फ्रेंचाइजी के लिए जमीन

जब आप हल्दीराम की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करते है, तो उससे पहले इस बात का ख़ास ध्यान रखे की जिस स्थान पर आप Haldiram Franchise खोल रहे है, वहां पर लोगो की purchasing power यानी खरीदने की क्षमता अधिक होनी चाहिए, तभी हल्दीराम के प्रोडक्ट जल्दी बिकेंगे। आपका हल्दीराम रेस्टुरेंट की लोकेशन थोड़ी भीड़- भाड़ वाले इलाके में खुली होनी चाहिए, क्योंकि ऐसी जगह पर अधिक लोगो को हमारा रेस्टुरेंट दिखता है जिससे ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती है और कमाई भी ज्यादा होती है। इसलिए एक सही स्थान को चुनना आवश्यक है, फ्रेंचाइजी में आवेदन करने से पहले। आप जिस तरह का फ्रेंचाइजी लेते है, उसी के अनुसार जमीन की आवश्यकता पड़ती हैं, क्योंकि हर प्रकार के हल्दीराम फ्रेंचाइजी में जमीन की जरूरत अलग होती है। यहां हमने तीनो प्रकार के फ्रेंचाइजी में लगने वाले जमीन के बारे में बताया है। 

Casual Dining    

इसके लिए लगभग 1000 से 1500 वर्ग फीट का जमीन होना चाहिए। 

Kiosk  

अगर हम बात करे Kiosk में लगने वाले जमीन की तो ये लगभग 1000 से 1500 Sq ft. है।

Quick Service Restaurant   

इस प्रकार की हल्दीराम फ्रेंचाइजी खोलने में सबसे अधिक जमीन की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें एक काफी बड़ा रेस्टुरेंट खोला जाता है। अब अगर बात करे, इसके लिए जमीन की माप की तो ये लगभग 2000 वर्ग फीट से 2500 वर्ग फीट रहना जरूरी है। 

जिस भी स्थान पर आप फ्रेंचाइजी खोल रहे है, अगर वो स्थान आपकी है तो जमीन में लगने वाला खर्च बच जायेगा। लेकिन अगर खुद की जमीन नही है और आप उसे भाड़े में लेते है तो उस जमीन का कुछ सालो का एग्रीमेंट करवा लेना सही रहता है। 

Haldiram Franchise Profit Margin

हालांकि, ऑनलाइन या कंपनी की वेबसाइट पर प्रॉफिट मार्जिन से संबंधित कोई जानकारी मौजूद नही है। इसके लिए आपको हल्दीराम कंपनी से संपर्क करना होगा, वहीं से आपको इस बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

Haldiram Franchise Product Details 

हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है की इसमें 400 से भी अधिक तरह के प्रॉडक्ट देखने मिलते है। इनमें से कुछ सबसे प्रसिद्ध नमकीन और मिठाईयों के नाम निम्न है – 

  • Bhujia
  • Rasgulla
  • Bhelpuri
  • Petha
  • Mooti Choor Laddoo
  • Soan Halwa
  • Chilli Chatak Lachha
  • Pista Badam Cookies
  • Milk Cake
  • Moong Dal
  • Sonpapdi
  • Chocolate
  • Mixture
  • Kaju Katli 
  • Chana Jor Garam
  • Mathri 
  • Sonpapdi
  • Doda Burfi

इन सबके अलावा भी और कई प्रकार के प्रोडक्ट मिलते है।  

भारतीय बाज़ार में  हल्दीराम फ्रैंचाइज़ी की मांग  

आपको हल्दीराम कंपनी की मार्केटिंग यानी इसके प्रचार में कोई पैसे खर्च करने की जरूरत नही पड़ती है। पहले से ही पूरे देशभर में कंपनी पर लोगो का भरोसा है और लोग इनके प्रोडक्ट पसंद करते है। आपको सिर्फ 

इसकी फ्रेंचाइजी लेनी है उसके बाद रेस्टुरेंट में ग्राहकों को कमी नहीं होगी और इस फ्रेंचाइजी के बिजनेस से अच्छी कमाई भी होती रहेगी। हल्दीराम का नाम भारतियों के दिमाग में छप गया है, जिस कारण से ग्राहकों का आना – जाना रेस्टुरेंट में हमेशा लगा रहता है। हल्दीराम के प्रोडक्ट की क्वालिटी लोग बहुत अधिक पसंद करते है। साथ ही स्वाद के मामले में भी इनका कोई मुकाबला नहीं है, इसलिए ज्यादातर लोग हल्दीराम की मिठाईयां और नमकीन खाना ही पसंद करते है, तो अगर आप हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेते है तो ये काफी फायदेमंद वाला बिजनेस रहेगा। 

हल्दीराम फ्रैंचाइज़ी बिजनेस के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?  

हल्दीराम कंपनी की फ्रेंचाइजी में आप आवेदन तभी कर पाएंगे जब आप इसके योग्य होंगे। कंपनी ने कुछ योग्यताऐ निर्धारत की है, जिसके आधार पर ही  फ्रेंचाइजी दिया जाता है। इन सभी योग्यताओ की जानकारी हमने नीचे बताया है –  

आपकी उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए, तभी आप फ्रेंचाइजी में आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आपका 12वीं पास होना जरूरी है। चूंकि, इस फ्रेंचाइजी को खोलने में निवेश लगता है तो हमारे पास उतने पर्याप्त पैसे रहने चाहिए। साथ ही जिस भी प्रकार का फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर रहे है उसके अनुसार आपके पास उतनी जमीन भी होनी चाहिए। 

Haldiram Franchise Contact Number

अगर कोई सवाल हो इस फ्रेंचाइजी को लेकर तो आप कंपनी के द्वारा दिए गए इस नंबर पर संपर्क करके उनके इस बारे में बात कर सकते है। कस्टमर केयर स्पोर्ट आपकी पूरी तरह से सहायता करेंगे। या फिर फ्रेंचाइजी लेने में अगर आपको कोई परेशानी आती है तो कस्टमर केयर नंबर द्वारा इनके अधिकारी से बात कर सकते है।  

Email – support@haldiram.com

कॉल –  0712-2779451

निष्कर्ष 

उम्मीद करता हूं, हल्दीराम फ्रेंचाइजी से संबंधित हमने आपको आज के इस पोस्ट में जानकारी दी है, उसे पढ़कर आप आपको अच्छे से समझ आ गया होगा की Haldiram Franchise में आवेदन कैसे करे? अगर फिर भी आपको कहीं पर कुछ समझने में दिक्कत आ रही है तो कमेंट करके आप हमें बता सकते है। हम आपको उसे अच्छे से समझाने की पूरी कोशिश करेंगे। 

इसे भी पढ़े – अल्ट्राटेक सीमेंट की डीलरशिप कैसे ले? 

FAQs

क्या हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेकर इसका बिजनेस सही रहेगा? 

हल्दीराम कई सालो से अपना बिजनेस कर रहा है, जिसपर करोड़ों लोग भरोसा करते है। अगर आप इनके साथ फ्रेंचाइजी शुरू करते है तो ये काफी फायदेमंद रहेगा। 

इसकी फ्रेंचाइजी के लिए कैसे आवेदन होता है? 

इसके लिए इनकी ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना पड़ता है, या फिर आप कंपनी में कॉल लगाकर इसकी जानकारी ले सकती है। 

क्या हल्दीराम भारतीय कंपनी है? 

हाँ, हल्दीराम एक भारतीय कंपनी है, जो अपना व्यापार विदेशों में भी करती है। लोगो को इनके प्रोडक्ट काफी पसंद आते है। इनका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में कई देश के कई जगहों में फैला है। 

Leave a Comment