Advertisement in Hindi | विज्ञापन क्या है और कैसे बनाये?

Join Us On Telegram

आज के इस आर्टिकल में हम Advertisement in hindi के बारे में बात करने वाले हैं। आज के इस डिजिटल दुनिया में डिजिटल मार्केटिंग बहुत ज्यादा डिमांड पर है। जिसकी वजह से advertisement industry एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री के रूप में उभरा हुआ है। आपने भी हर जगह दिन भर ad देखते हुए देखा होगा। इसलिए आज के समय हर चीज को एडवरटाइजमेंट करने के बाद ही वह सेल होता है। आज के आर्टिकल में हम यह जानने की कोशिश करेगें की यह किस प्रकार काम करता है? इसके क्या क्या प्रकार हैं और इसके क्या क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

Advertisement क्या है? (Advertisement in hindi)

इसमें हम advertisement के हर प्रकार को डिटेल से बात करने वाले हैं उसके बारे में। एडवर्टाइज करने का उद्देश्य क्या होता है इसका महत्व क्या है हैं इसमें हम इन्हीं सब सारे चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं। चलिए देखते हैं कि आखिरकार यह किस प्रकार से काम करता है और इसे हम भी किस प्रकार कर सकते हैं।

Advertisement का सीधा सा अर्थ अपने प्रोडक्ट को बेचना होता है और दूसरा ब्रांड क्रिएट करना होता है। यह एक प्रकार का प्रोमोशन है जिसमे आपको किसी प्रोडक्ट को या फिर किसी तरह के सर्विस को पब्लिक तक पहुंचना होता है। और यह कुछ टारगेट ऑडिएंस को ही बेचा जाता है। यह एक तरह का ऑनलाइन मार्केटिंग ही है जिसमें आप अपने प्रोडक्ट के बारे में लोगों को एडवर्टाइज के द्वारा उनको aware करते हैं।

आज के सभी advertisement आपके सोशल मीडिया ऐप पर दिखाए जाते हैैं। और पहले ईमेल marketing और टीवी, तथा रेडियो पर एडवर्टाइज करते हैं। यह एक पुराना ट्रेडिशनल मार्केटिंग का तरीका हो चुका है आज के समय में यह बदल कर डिजिटल मार्केटिंग में बदल चुका है। आज के समय में लोग influencer marketing जैसी चीजों पर कंपनी ज्यादा इनवेस्ट करती है।

आज के समय का यह एडवर्टाइज पहले की तुलना कम प्राइस पर और ज्यादा स्पेसिफिक टारगेट प्रदान करती है। अगर आप advertisement करते हैं तो यह ऑडिएंस का ध्यान आपकी प्रोडक्ट की और आकर्षित करता है। आज के समय में सारे जो ad हमे नजर आते वह सारे ad, Paid ad होते हैं। जो कोई आप ad देखेंगे उसमे आपको किसी न किसी प्रॉडक्ट के बारे में जरुर बात कर रहे होगें।

Advertisement क्यों जरूरी है? (Advertising in hindi)

आज के समय में एडवर्टाइज करना किसी भी कंपनी के लिए बहुत जरूरी हो गया है क्युकी आज लोगों का टाइम span बहुत ही कम हो गया है जिसकी वजह से लोगों को आपका प्रोडक्ट show होना बहुत जरूरी है। जब आपके प्रोडक्ट के बारे में लोगों को पता नहीं चलेगा फ़िर आपका प्रोडक्ट कैसे बिकेगा। वैसे आज के समय में एडवर्टाइज करने का बहुत से कारण हैं जिसके बारे में हम एक एक करके बात करने वाले हैं। 

संचार एक बहुत जरूरी चीज है जब लोगों को पता ही नहीं चलेगा आपके प्रोडक्ट के बारे में लोग आपका प्रोडक्ट कैसे खरीदेंगे। इसलिए आपके प्रोडक्ट की संचार के लिए एडवर्टाइज करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपका प्रोडक्ट बेस्ट क्वॉलिटी का है फिर भी लोग आपकी प्रोडक्ट को नहीं खरीदने वाले हैं क्युकी आपके प्रोडक्ट को लोग बाजार में नया और आपके प्रोडक्ट में ट्रस्ट की कमी लोगों को दिखाई देने वाली है।

ब्रांड एक दूसरा सबसे जरूरी चीज है किसी भी चीज को advertisement करने के लिए उसकी ब्रांड है। अगर आपका मार्केट में अपना एक अलग ब्रांड है तब आपका प्रोडक्ट ऐसा बिकेगा की पैसा संभाला नहीं जाएगा। ब्रांड बनाना अपने इंडस्ट्री ने बहुत जरूरी है। ब्रांड जैसे कि Apple, Facebook और Google Amazon इनकी ब्रांड बहुत बड़ी है जिसकी वजह से कोई भी इनका प्रोडक्ट आसानी से खरीद सकता है।

ब्रांड awareness बहुत जरूरी है किसी भी प्रोडक्ट को बेचने के लिए अगर लोगों को आपके कंपनी के बारे में पता भी है लेकिन उनको यह नहीं पता होगा की लोगों को क्या सर्विस प्रोवाइड करते हैं तो आपका प्रोडक्ट कैसे बिकेगा। इसलिए सबसे जरूरी चीज है कि आप अपने ब्रांड की awareness बढ़ाए आप क्या करते हैं। आप लोगों को किन किन प्रोडक्ट को बेचते हैं। आप लोगों के किस प्रॉबलम को सॉल्व कर रहें हैं। आपका प्रोडक्ट ऐसा नही होना चाहिए जो की किसी भी लोगों कि प्रॉबलम सॉल्व नहीं कर रहा है तो जाहिर सी बात है कि आपका प्रोडक्ट success नहीं होना वाला है।

अगर आप अपना एडवर्टाइज करते हैं तो आप अपने कॉम्पटीशन को कम कर रहे हैं आपके products को ऑनलाइन जगह जगह पर दिखा कर। आप अपने कॉम्पटीशन पर टॉप पर पहुंच सकते हैं अगर आप एडवर्टाइज करते हैं। आप इससे लोगों को अपने साथ एक इमोशंस के साथ आपके कंपनी के साथ कनेक्ट कर सकते हैं क्युकी जैसे ही लोग आपसे कनेक्ट होगें आपसे लोग 100 परसेंट ट्रस्ट करने लगेंगे। इसके साथ आपका प्रोडक्ट भी धड़ा धड बिकने वाला है।

Advertisement का महत्व और उद्देश्य क्या है?

अगर हम आपको advertising के कुछ उदाहरण बताएंगे तो आप हैरान हो सकते हैं। जैसे कि आप ऑनलाइन किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए केवल Amazon और फ्लिप्कार्ट का ही प्रयोग क्यू करते हैं। क्युकी यह अपना advertising करते हैं। आप प्ले स्टोर पर इतने सारे ऐप हैं उनका भी तो इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन नहीं आप केवल ही Amazon और फ्लिपकार्ट से ही ऑनलाइन समान खरीदते हैं। यह होता है advertising के फ़ायदे अगर आप लगातार ad डिजिटल चला रहे हैं तो यह लोगों के दिमाग में छाप रह जाता है जिससे लोग आपका ही प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement का मुख्य उद्देश्य लीड जेनरेट करना होता है। अगर आप advertisement कर रहे हैं तो इसका मुख्य रूप से दो ही कारण हो सकते हैं। आज या तो आप अपने कंपनी का ब्रांड बनाना चाहते है और दूसरा आप लीड जेनरेट करना चाहते हैं।

Advertisement कैसे करें?

किसी बिजनेस का एडवर्टाइज करने के लिए सबसे पहले उसका एक ड्राफ्ट बनाया जाता है। जिसमे आपको थोड़ा रिसर्च करना पड़ता है। जिसमे आपको बहुत सारा दिमाग और पैसा इनवेस्ट करना पड़ता है। तब जाकर एक ad बनता है। आप यह करने के लिए advertisement एजेंसी को भी hire कर सकते हैं। उसके बाद आपको दिमाग लड़ाने की जरूरत नहीं है वह एजेंसी आपके लिए एक अच्छा ad तैयार करके आपको से देगी ओर आप उसे अपने अनुसार कहीं भी दिखा सकते हैं।

अगर आपको एक अच्छा ad तैयार करना है तो वह ऐसा होना चाहिए जो कि आपको कम समय में ज्यादा attaintion ले पाए और लोग आपकी प्रोडक्ट को पसन्द करें। और तुम्हारे प्रोडक्ट के बारे में लोग बात करें। अगर आप लोगों के लिए अपना ad boreing बना देंगे तो वह लोगों को पसन्द नहीं आने वाला है और उससे डायरेक्ट ही आपकी सेल गिर जाएगी। अपने एडवर्टाइज में कुछ इंट्रेस्टिंग एलीमेंट खोजे जो लोगों को पसंद आए। आप लोगों के क्या प्रॉबलम को सॉल्व कर रहें हैं यह भी उस ad में clearly नजर आना चाहिए और समझ आना चाहिए। आपको इंट्रेस्टिंग ad बनाने के लिए आपके प्रोडक्ट के फिचर्स को इंट्रेस्टिंग तरीके से लोगों के सामने रखना होगा।

ये भी पढे :- LIC Merchant india क्या है ?

Advertisement कितने प्रकार के होते हैं?

एडवर्टाइज करने के अलग अलग प्रकार और अलग अलग में advertising करने के सबके अलग ही फायदे है। इसमें हम आपको कुछ इंपॉर्टेंट प्रकार के बारे में बताने वाले हैं।

Print advertising

प्रिंट एडवर्टाइज में ऐसे ad आते हैं जिनको किसी पेपर पर छापा जाता है। जैसे कि पोस्टर, बैनर, फ्लायर और brochers इत्यादि आते हैं। कंपनी किसी खास ग्रुप या समूह को टारगेट करने के लिए प्रिंट एडवर्टाइज का इस्तेमाल करती है। आप इस प्रकार समझ सकते हैं कि जो भी पेपर महिलाओं के लिए होते हैं या जो जगह महिलाओं के लिए होते हैं वहां आपको केवल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ही देखने को मिलेंगे। क्युकी वह एक मार्केट है जिसे जानबूझकर कैप्चर किया जाता है। 

Television advertisement

यह एक टेलिविजन एडवर्टाइज होता है। जिसमे आप विज्ञापन के नाम पर केवल कुछ ही मिनट या सेकंड के विडियो के विडियो ad के रूप में लगा सकते हैं। यह सबसे नॉर्मल तरीका था किसी भी प्रोडक्ट को advertisement करने के लिए पहले। आज के समय पर टेलीविजन पर ad देना बहुत महंगा पड़ता है। लेकिन कुछ कंपनियां जो कि टेलीविजन एडवर्टाइज को महत्तवपूर्ण समझते है। वह केवल इसी me advertise कराते हैं। क्युकी उनको टेलीविजन से अच्छा रीच मिलता है इस कारण वे केवल एडवर्टाइज के लिए टेलीविजन का ही सहारा लेते हैं। ऐसी बड़ी बड़ी कंपनियां ही टीवी ad का सहारा लेती हैं।

Display advertising

Display advertising एक प्रकार का ऑनलाइन माध्यम से एडवर्टाइज होता है। जिसमे आपको ऑनलाइन जगहों पर ad बीच बीच में दिखाए जाते हैं। डिस्पले ad बैनर और वीडियो फॉर्मेट किसी भी रूप में हो सकता है। और इन ad का उद्देश्य यह होता है कि लोग इस ad पर क्लिक करें और डायरेक्ट उनके वेबसाइट पर पहुंचकर कोई समान या कोर्स खरीदें। डिस्पले एडवर्टाइज में बहुत लोगों को अच्छा रीच मिलता है और उनका एक अच्छा लीड जेनरेशन होता है।

Native advertising

यह भी एक प्रकार का advertisement होता है। जिसमे किसी दूसरे व्यक्ति को इससे पढ़ने या वीडियो देखने से कोई बाधा नहीं होता है। अगर हम किसी कंपनी या प्रोडक्ट के बारे में आर्टिकल लिखते हैं तो वह किसी कंपनी के बारे में होगा और आपको पढ़ते वक्त किसी भी प्रकार disturbance नहीं होता है। इसमें हम किसी दूसरे के लिए advertisement कर रहे हैं उनसे एक डील करके इससे भी बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। अगर कोई आपके बारे में अच्छा बोल रहा है या अच्छा लिख रहा है तो इसका फायदा आपको कहीं न कहीं मिलता है। चाहे वह ट्रस्ट के रूप में हो या लीड जेनरेशन के रूप में आपको दोनों ने केवल फायदा ही होता है।

Mobile advertisement

Mobile advertisement का आज बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह एक प्रकार एडवर्टाइज है जिसमे आप एडवर्टाइज केवल मोबाइल पर ही देखते हैै जो कि ऑनलाइन advertising होता है। क्युकी आज के समय में हर कोई अपने फोन पर ही व्यस्त होता है इस कारण से मोबाईल पर advertise करना सबसे फायदेमंद होता है। क्युकी आज लोग अपना टाइम मोबाइल पर कम से कम मिनिमम हर दिन 5 घंटे बिता ही रहे हैं। अगर आप इसमें advertise करते हैं तो यह आपको फायदा ही देने वाला है। जैसे कि आपको समय समय पर ऑनलाइन गेम, बेटिंग गेम दिखाई देता ही होगा ऑनलाइन पर।

Direct Mail advertisement

यह भी एक advertising का एक प्रकार ही होता है जिसमे आप किसी प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में बार बार एक क्लाइंट को मेल करते हैं। यह भी प्रिंट मीडिया की तरह जिसमे आप दूसरों के द्वारा भेजे गए ad को देखते हैं वो भी अपने ईमेल में। यह आज के समय में एक अच्छा स्रोत है अपने क्लाइंट के फोन पर डायरेक्ट घुसने के लिए यह बहुत ही कारीगर साबित होता है।

इसमें केवल ऐसे ग्रुप या ऑडिएंस को टारगेट किया जाता है जो उस प्रोडक्ट और सर्विस को डिजर्व करते हों। एक पर्टिकुलर एज और पर्टिकुलर इनकम वालों को ही ad दिखाया जाता है। इस प्रकार आप अपना लीड जेनरेट कर सकते हैं। इसमें आपको पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल सकता है।

Radio advertising

Radio advertising पुराने समय से चली आ रही है। यह पुराने समय में बहुत प्रचलित हुआ करता था। फिर कुछ सालों पहले से ही इसका प्रचलन बंद हो गया है जब से डिजिटल era का युग आया है। यह इस समय पर ad करने का अच्छा एक साधन होता था क्युकी उस समय पर सबके पास रेडियो होता था। आज रेडियो पर बहुत कम advertising लोग करते हैं। इसमें जब कोई प्रोग्राम चलता था तब उसके बीच में कोई ad सुनाया जाता था। जो कि अच्छा काम करता था एडवर्टाइज के लिए।

Podcast advertisement

आपने भी कभी न कभी YouTube, my Jio या और किस ऑडियो वीडियो प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट सुना ही होगा। यह कल्चर 2015 के बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ है। जब लोग पॉडकास्ट के बीच में किसी प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में बात करते हैं तो वह पॉडकास्ट एडवर्टाइज के अंदर शामिल हो जाता है। अगर आप भी पॉडकास्ट एडवर्टाइज करना चाहते हैं तो आपको जो पॉडकास्ट करते हैं उनसे कॉन्टेक्ट करना होगा। आज के युवा पॉडकास्ट को बहुत देखते हैं और अगर आप युवा वर्ग को टारगेट कर रहें है तो podcast advertisement बहुत अच्छा ऑप्शन है आपके लिए।

Guerilla advertisement

यह बहुत कम पैसे में एडवर्टाइज पूरा हो जाता है ओर आपको इसका फायदा भी मिल जाता है। इस तरह के advertising को बहुत क्रिएटिव तरीके से बनाया जाता है। इसमें आप किसी प्रकार कि पेंटिंग का उपयोग करते हैं एडवर्टाइज करने के लिए। जिसमे आपको अगर पेंटिंग क्रिएटिव और अच्छा कलाकारी है तो वह आप इसमें सफल हो सकते हैं उसमे कुछ न कुछ आपको अच्छा लगना चाहिए अगर लोगों को वह अच्छा लगता है तो आपको उसके अलावा कुछ करने की जरूरत नहीं है।

Social media advertising

आज का हर युवा वर्ग अपना अधिक से अधिक समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्पेंड कर रहा है। अगर आप सोशल मीडिया नहीं चलाते हैं तो यह आज के समय में out of league है। आपको जरूर ही सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया जैसे – फेसबुक, इंस्टाग्राम, YouTube और टि्वटर जैसे बड़े बड़े ed tech Giant को social मीडिया प्लेयर कहा जाता है। आज एक बहुत बड़ा एडवर्टाइज का पोर्शन इस प्लेटफॉर्म पर किया जाता है।

Paid search ad

आपने कभी paid advertisement के बारे में सुना है? अगर आपने नहीं सुना है तो यह एक ऐसा एडवर्टाइज का प्रकार होता है जिसमे आप एजेंसी को तभी पैसे देते हैं जब आपके ad पर कोई क्लिक करता है या उससे कोई व्यक्ती समान खरीदता है। यह ad चलाने का सबसे अच्छा उपाय है। इसमें आपको केवल क्लिक और प्रोडक्ट buying पर ही एजेंसी को pay करना होता है। जैसे आपने अगर गूगल पर कभी search किया है कुछ तो सबसे टॉप पर जो रिजल्ट दिखाई देते हैं जिनमें छोटा सा ad लिखा हुआ दिखाई देता है वह paid ad के अंतर्गत आता है।

Outdoor advertising

Outdoor advertising का मतलब यह होता है कि जब आप कोई पोस्टर दीवारों या बसों के पीछे जो देखते हैं वह outdoor advertising के रूप में माना जाता है। यह एडवर्टाइज लोगों को आकर्षित करने के लिए लगाया जाता है। लेकिन हमे लगता है आज के समय में यह धीरे धीरे कम होते जा रहा है। लेकिन यह रेडियो की तरह कभी भी खत्म नहीं होगा। अभी कम से कम आगे कुछ सालों तक तो बिल्कुल भी नहीं जब तक गांव और छोटे गांव मौजूद हैै। जब तक छोटे शहर हैं तब तक यह एडवर्टाइज चलता ही रहेगा।

ये भी पढे :- GenYoutube क्या है?

Advertisement के फायदे 

इसके बहुत सारे फायदे हमे होती है जिसके बारे में हम बात करने के वाले हैं। Advertisement के निम्न फायदे है –

  • इससे हमें जानकारी मिलती है कि कोई अच्छा प्रोडक्ट हमारे सामने है जिसे हम इस्तेमाल करके अपना समय बचा सकते हैं।
  • विज्ञापन एक अच्छा सीख हमे प्रदान करता है ऐसा कई बार होता है।
  • विज्ञापन से हमें बेस्ट प्रोडक्ट दूढ़ने में आसानी होती है।
  • यह हमें खरीदने तथा बेचने में मदद करता है।

Advertisement के नुकसान

एडवर्टाइज करने के कुछ नुकसान हैं जो कि निम्नलिखित हैै –

  • हम एक लिमिट तक ही ad देख सकते हैं उसके बाद हम बोरिंग महसूस करते हैं।
  • लोग ज्यादा एडवर्टाइज देखने कि वजह से अपने प्रोडक्ट purchase decision नहीं ले पाते हैं।
  • आज के समय में ad में गलत चीजें और fraud को भी दिखाया जाता है।
  • यह हमारे मानसिक संतुलन पर प्रभाव डालती है जिससे हम एक मायाजाल में फंसकर रह जाते हैं।

सारांश(Conclusion):

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम advertising in hindi के बारे में जानकारी दी है जिसमे हमने इसके अलग अलग प्रकारों को डिटेल रूप में समझाया है। यह किस प्रकार काम करती है साथ है साथ इसके महत्व ओर ad करने के कुछ महत्वपूर्ण कारणों को भी बताया है। इसमें हमने इसके कुछ फायदे और कुछ नुकसान को भी बताया है। अगर आप एडवर्टाइज करना चाहते हैं तो आप किसी एजेंसी को hire कर सकते हैं आपके किसी ad को डिजिटल रूप से एडवर्टाइज करने के लिए।

Advertisement से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण प्रश्न(FAQs)

आधुनिक विज्ञापन के जनक कौन हैं?

एलिक पदमसी को ‘आधुनिक भारतीय विज्ञापन के जनक’ के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन का उद्देश्य क्या है?

विज्ञापन का उद्देश्य आज के समय में लीड जनरेट करना है।

विज्ञापन के कार्य क्या हैं?

विज्ञापन का कार्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देना है तथा आज के समय में आपके ब्रेन को ब्रेनवाश करने के लिए भी उपयोग किया जा है बार बार उसी ad को दिखाकर।

विज्ञापन कैसे बनती है?

विज्ञापन बनाने के लिए ड्राफ्ट उपयोग में लाया जाता है जिसमे थोड़ा रीसर्च के बाद ad बनाया जाता है।

विज्ञापन का क्या महत्व है?

विज्ञापन के कारण Sales में वृद्धि होती है और आपके प्रोडक्ट के बारे में लोगों को पता चलता है।

Leave a Comment