Lily flower in hindi:- दोस्तों आज के इस लेख हम एक ऐसा फूल के बारे जानकारी देने वाला हूँ जिसकी गिनती विश्व भर में सबसे खुबसूरत फूलो में होती है, जी हाँ आज हम बात करने वाले है लिली फूल के बारे में जिसे हिंदी में कुमुदनी या कुमुद भी कहते है, यह फूल अपने खूबसूरती और मनमोहक खुसबू के कारन पुरे विश्व में प्रसिद्ध है, इस फूल का विभिन्न प्रकार की प्रजातियां पाई जाती जिसका अपना एक अलग अलग विशेषता हैं जिसमे से एक प्रजाति ’’ओरिएण्टल लिली” भी है जो की दुनिया की सबसे तेज और ज्यादा सुगंध देने वाली लिली है
अगर आप इसे अपने आगन या बगीचा में लगाते है तो खूबसूरती तो बढ़ाएगी ही बढ़ाएगी साथ ही साथ इसका मनमोहक खुसबू आपलोग को फ्रेश रखने के साथ ही साथ दूषित वायु से भी बचाएगी, दोस्तों इस फूल का सुगंध एक प्रकार का प्राकृतिक एरोमा होती है जो हमें तनाव जैसे बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है| तो आइये हम लिली से जूरी पूरी जानकारी को एक एक करके जानते हैं
लिली का फूल की जानकारी (Lily Flower In Hindi)
लिली एक प्रकार का फूल का नाम है जिसका वैज्ञानिक नाम लिलियम (Liliums) होता है, यह लिलियस कुल का पौधा है, इसके पौधे कठोर एवं अर्धकठोर तथा कंदीय शाक होते है, इसका कुछ प्रजाति अपने सुन्दरता एवं मनमोहक खुशबु के कारन पुरे विश्व भर में विख्यात है|
लिली के फूल को हिंदी में कुमुदनी या कुमुद भी कहा जाता है लेकिन इसे विशेस रूप से लोग लिली नाम से ही जानते है|
लिली को मुख्य रूप से उत्तरी शितोष्ण क्षेत्र में उगाया जाता है इसकी खेती बीज, शाल्किकंद और प्रकलिकाओ (bulbils) के माध्यम से की जाती है , इसका पौधों की उचाई 5 फिट होती है लेकिन लिली की कुछ ऐसे प्रजाति भी है जिसकी उचाई 2 फिट की आस पास होती है |
इसकी खेती मुख्य रूप से बसंत ऋतू में की जाती है हालाकि इसके कुछ ऐसे भी प्रजाति है जिनका खेती गर्मी के मौसम में भी होता है, लेकिन इस फूल का सर्वाधिक उत्पादन मार्च महिना में ही होता है
ऐसे तो लिली की खेतीं दुनिया की विभिन्न देशो में की जाती है, लेकिन इनमे से कुछ ऐसे देश है जहा पर इसकी खेती सर्वाधिक मात्रा में की जाती है जैसे की जापान, चीन, न्यूजीलैंड, अमेरिका, नीदरलैंड तथा फ्रांस|
लिली की फुल की आयू लगभग 2 साल के आस पास होती है|
लिली की फूल की इतिहास काफी प्राचीन है इसकी चर्चा बाइबिल में भी की गई है |
लिली के फूल में परागन किट से तो होता ही है साथ ही साथ हवा के द्वारा भी होता है, लिली के फूल के बिच के आन्तरिक भाग में नेक्टर नाम का रस होता है जिसके बेसुमार खुसबू के कर विभिन्न प्रकार के किट आकर्षित होते है|
लिली का फूल का सेवन कई बार मन्युष्य भी करते है जिससे की उनकी शारीर के आन्तरिक भाग में गर्मी की संतूलन बनी रहती है |
लिली की फूल की प्रजाति: Lily flower in hindi
दोस्तों अगर हम बात करे लिली फूल की प्रजाति की तो अपने देश में इसकी 100 से भी ज्यादा प्रजाति पाई जाती है, और यह सभी प्रजाति अपने आप में सुन्दरता और सुगन्धित होने के कारन काफी विख्यात है,
इसके फूल के प्रजाति के अनुसार इसका रंग भी अलग अलग होते है, जिनमें से लाल, पिले, सफ़ेद,गुलाबी, और नरगी रंग इसके मुख्य रंग हैं | इसका कुछ प्रमुख प्रजाति इस प्रकार है –
- टाइगर लिली
- वाटर लिली
- पीस लिली
- सफ़ेद लिली
टाईगर और इस्टर लिली का समान्य प्रजाति है जो आपको सभी बगीचे , नर्सरी तथा घरो में आसानी से देखने को मिल जायेगा |
आपके जानकारी के लिए बता दु की वाटर लिली बांग्लादेश का राष्ट्रिय फूल भी है, यह लोगों की मासूमियत और पवित्रता को बताता है, साल 1171 में बांग्लादेश की तत्कालीन सरकार ने वाटर लिली को बांग्लादेश को राष्ट्रिय फूल घोषित कर दियाथा|
आपको बता दे की सफेद लिली को ही ईस्टर लिली के नाम से पहचाना जाता है, और इस फूल को जापान देश में गुड लक विश करने के लिए भेंट किया जाता है|
लिली का फूल का उपयोग एवं फायदे?
दोस्तों लिली के फूलो को बहुत सारे जगह पर इस्तेमाल किया जाता है जैसे की आयुर्वेद , कोस्मेटिक इत्यादी में | दोस्तों लिली के फूल का तेल त्वचा सम्बंधित रोगों के लिए काफी उपयोगी और गुणकारी होता है |
जापान जैसे देश में लिली का फूल सजावट के लिए काफी बृहत् मात्रा में उपयोग किये जाते है |
इसके फूल को अपने घर में लगाने से आपका वातावरण काफी शुद्ध और सुगन्धित रहता है |
लिली के फूल को अपने घर में कैसे लगाये?
लिली के पौधा को अपने घर पर लगाना काफी आसन है इसे हम अपनी घर पर काफी आसनी से लगा सकते है |
दोस्तों लिली के पौधा को जब आप लोग बीज के माध्यम से उगायेंगे तो काफी लम्बी प्रक्रिया हो जाती है, इसलिए हमें इसे बल्ब की सहयता से उगाना चाहिए जो की काफी सरल और आधुनिक प्रक्रिया है |
दोस्तों अब आपके मन में यह सबाल उठ रहा होगा की आखिर ये बल्ब क्या होता हैं तो आपको बता दे की बल्ब एक प्रकार का तना होता है जिसे जमीन या गमला में रोपण करके काफी कम समय में आसानी से उगाया जा सकता है
इसके लिए सबसे पहले आपको मिटटी तैयार करना होगा जो उपजाऊ मिटटी , रेतीली मिटटी, गोबर की कम्पोस्ट वर्मी खाद तथा बेनिमाल पाऊडर की मिश्रण हो |
इसके बाद गमला में आधा मिटटी को दाल देना है फिर बल्ब को लगा कर के फिर से मिटटी दाल देना है उसके बाद इसमे पानी दाल कर इसे ऐसा जगह पर रख देना है जहा पे सीधा धुप नहीं आता हो |
एक दो हफ्ते के बाद जब ए कुछ बड़ा हो जाये तो इसे आप धुप में भी रख सकते है इसके साथ ही साथ आपको यह भी ध्यान रखना है की इसमे पानी की कमी न हो नहीं तो यह पौधा बहुत ही जल्द सुख जायेंगे |
Virasat-e-Khalsa | पंजाबी विरासत की खोज
लिली की देखभाल कैसे करे-
एक बात हमेसा हमें या रखना चाहिए की हम जब भी लिलि के पौधा लगाये तो उसमे उपजाऊ मिटटी के साथ ही साथ रेतीली मिटटी जरुर मिलाये जिससे की जब भी हम लिली में पानी देंगे तो रेतीली मिट्टी पानी को आसानी से अवशोषित कर ले और मिटटी को नमी बनाये रखे जिससे की हमारा फूल ताजा और हरा भरा रहेगा |
जब पौधा में फूल की संख्या ज्यादा हो जाये तो कुछ फूल तोर ले और साथ ही साथी पेड़ में एक सुखी लकड़ी लगा दे जिससे की भरी के कारन पेड़ गिर न पाए और सुरक्षित रहे |
हमें इसमे समय समय पर खाद भी देना चाहिए ताकि इसका विकास और जल्दी हो |
लिली का फूल कब लगाना चाहिए?
ऐसे तो लिली का फूल बारहो मास लगाया जा सकता है लेकिन इसको लगाने का सही समय बसंत ऋतू है |
लिली के फूल को बिल्ली से दूर क्यों रखा जाता है ?
लिली के फूल को बिल्ली से दूर इसलिए रखा जाता है क्यूंकि लिली का कुछ प्रजाति ऐसा है जो की बिल्लियों के लिए जहरीली होती है जिसमे से एक प्रजाति का नाम Lilium longiflorum है जिसे इस्टर लिली के नाम से भी जानते है | अगर इसका किसी भी भाग को बिल्ली खा ले तो उसका गुर्दा यानि की किडनी ख़राब हो जाट है, येही कारन है की लिली के फूल को निल्ली से दूर रखा जाता है |
लिली का फूल किसका प्रतिक है?
लिली का फूल मासूमियत और पवित्रता का प्रतिक मना जाता है, साथ ही साथ यह उत्साह, प्रेम. उमांग का भी प्रतिक है |
लिली का फूल किस राज्य का राजकीय फूल है ?
बांग्लादेश
लिली का फूल किस राज्य का राजकीय फूल है
लिली का फूल मणिपुर का राजकीय फूल है जिसे हिंदी में कुमुदिनी भी कहते है |
लिली का फूल किस मौसम में खिलता है?
लिली के फूल के बिच में डंठल होता है जिसमे नेक्टर नामक रस पाए जाते है जिससे विभिन्न प्रकार के किट लिली के फूल के प्रति आकर्षित होते है |
लिली के फूल के बिच में क्या होता है ?
लिली के फूल के बिच में डंठल होता है जिसमे नेक्टर नामक रस पाए जाते है जिससे विभिन्न प्रकार के किट लिली के फूल के प्रति आकर्षित होते है |