Fine motor skills क्या है और बच्चों के लिए कैसे है लाभदायक?

Join Us On Telegram

Fine motor skills हमारे हाथो और कलाई मैं छोटी मांसपेशियों का उपयोग करके गति करने की क्षमता है | जैसे हम स्कूल मैं काम पर और रहदारी के जीवन मैं महत्वपूर्ण कार्यो को करने के लिए इन कौशल का इस्तेमाल करते है जैसे पेन या पेंसिल पकड़ना, साफ लिखना, चित्र बनाना, कंप्यूटर कीबोर्ड का इस्तेमाल करना और कैंची,और रूलर जैसे अन्य उपकरणों को पकड़ना और उनका इस्तेमाल करना |

इसके साथ ही हमे दांत ब्रश करने से लेकर कपड़े बदलने तक के दैनिक कार्यो मैं भी मोटर कौशल का उपयोग होता है | ज्यादातर लोगो मैं यह कौशल स्वाभाविक रूप से आती है, आमतौर पर हम इनके बारे मैं सोचते भी नही | लेकिन यह एक जटिल कौशल है, ये मस्तिष्क और मांसपेशियों के बीच एक समन्वित प्रयास शामिल करते है | यह सब मोटर कौशल से बने है जो हमे दौड़ना या कूदना जैसी बड़ी हरकते करने देते है | आईये जानते है Fine motor skills के बारे मैं डिटेल्स मैं |

Fine motor skills क्या है |

फाइन मोटर स्किल्स का मतलब है की बच्चे के हाथ, उंगलियों और पैरो जैसे हालचाली के अवयवो से जुडी छोटी-छोटी मांसपेशियों का इस्तेमाल करना | इसमें छोटे बच्चो के आँख, हाथ, हाथ की उंगलिया और पैर आदि के बिच तालमेल विकसति होता है | इसके तहत बच्चे विभिन्न चीजो को पकड़ना, फेकना, उठाना, उन्हें दबाना आदि हाथ और पैरो की मदद से विभिन्न तरह के कार्य करना सिख जाते है |

इसके साथ थोड़ी उम्र बढने के बाद स्कूल मैं पेन या पेंसिल पकड़ना और उनका इस्तेमाल करके साफ-साफ लिखना, साइकल, डोरी जैसे अन्य खेल खेलना, अपनी साइकल या मोटर बाइक चलाते समय सही समय पर हॉर्न बजाना, ब्रेक दबाना जैसे काम करना सिख जाते है |  

बच्चो मैं Fine motor skills का विकास कब होता है :

फाइन मोटर स्किल्स का विकास होना किसी भी बच्चे के लिए एक अहम है, साधारण से छोटे बच्चो मैं फाइन मोटर स्किल्स का विकास लगभग उनके 2 साल से लेकर 5 साल तक की उम्र तक होता है | 4 से 5 साल के उम्र बच्चा चीजो को  हाथ से पकड़ना, फेकना और उठाना ये सब चीजे कर लेता है ,साथ ही आपने आप खड़ा होना और चलना ऐसे कार्य भी सिख लेता है |

अगर आप परेशान है की इस उम्र तक बच्चा ये चीजे नही कर लेता है, तो आप घबराए नहीं हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ गतिविधियों के बारे मैं जानकारी देंगे जिससे आपके बच्चे मैं  Fine motor skills तेजी से बढना शुरू होगी | आईये जानते है उन गतिविधियों के बारे मैं |  

Fine Motor Skills और Gross Motor Skills मे क्या अंतर है?

Gross Motor SKills:– ग्रॉस मोटर स्किल्स वे चीजें हैं जो बच्चे अपने हाथ, पैर, पैर या पूरे शरीर के साथ करते हैं। इन कौशलों में रेंगना, खड़ा होना, दौड़ना और कूदना शामिल है।

Fine Motor Skills:– फाइन मोटर स्किल्स छोटी क्रियाएं हैं, जैसे कि अपनी उंगलियों और अंगूठे से कुछ उठाना या रेत में अपने पैर की उंगलियों को हिलाना। बच्चे इन स्किल्स का उपयोग चीजों को चखने और महसूस करने जैसी चीजों के लिए करते हैं।

बच्चो की Fine motor skills बढ़ाने की 5 गतिविधिया 

1. वाटर ड्रोपिंग |

बच्चो को फाइन मोटर स्किल्स सिखाने और उसे बढ़ाने का वाटर ड्रॉपर यह एक बेहतरीन विकल्प है, इसमें बच्चे अपना अंगठा और उंगलियों का प्रयोग करना शिख जाते है, साथ ही बच्चो को उंगलियों से दबाने का भी अभ्यास हो जाता है | वाटर ड्रॉपर यह एक ऐसी गतिविधि होती है जिसमे एक ड्रॉपर होता है उसमे पानी भरा रहता है, बच्चो द्वारा इसे दबाने पर इसमें से पानी निचे गिरता है जिसके कारण बच्चे हसते-हसते फाइन मोटर स्किल्स सिख जाते है | इसको अधिक आकर्षित बनाने के लिए आप विभिन्न रंगों की मिश्रित पानी का इस्तेमाल कर सकते है | 

2.. बिल्डिंग ब्लॉक्स |

बच्चो की फाइन मोटर स्किल्स को बढ़ाने का बिल्डिंग ब्लॉक्स एक और असरदार तरीका है, बिल्डिंग ब्लॉक्स के साथ खेलने से बच्चे सिर्फ चीजो तोडना-तोडना ही नही सिख जाते बल्कि उन चीजो को सही आकार देने का और उनका इस्तेमाल करना भी सिख जाते है | बिल्डिंग ब्लॉक्स मैं बच्चे ब्लॉक्स को उपर-निचे करना, दबाना, इधर-उधर करना जैसी स्किल्स को सिख जाते है | लेकिन 2 साल से कम उम्र के बच्चो को बिल्डिंग ब्लॉक्स के साथ खेलने ना दे क्योंकि छोटे बच्चे इन छोटे ब्लॉक्स को मुंह मैं डालने की संभावना होती है | 

3.प्लास्टिक कैंची का इस्तेमाल करने दे |

कैची का इस्तेमाल करके उनसे चीजे बनाना हर छोटे बच्चे को अपनी और आकर्षित करता है, लेकिन छोटे बच्चे के हाथ मैं कैची नही दे सकते | इसलिए बच्चे को प्लास्टिक कैंची खेलने के लिए दिए, जिससे बच्चो की कैची इस्तेमाल करना, कैची से चीजो को सही से काटना और एक तरह से क्राफ्ट की स्किल्स भी सिख जाते है | बस ध्यान रहे की बच्चो को कभी भी खेलने के लिए असली कैची ना दे, उनको एक पेपर और प्लास्टिक की कैची दे इससे उन्हें कोई हानी नही होगी |

4. क्ले से खेलना |

यह एक सेंसर खेल है जो बच्चो की फाइन मोटर स्किल्स को बढ़ाने और स्किल्स का तेजी से विकास करने मैं मदद करता है | इस क्ले मैं प्लास्टिक की कैची, बेलन, चाकू, छोटी साइकल जैसी चीजे होती है, इनके साथ खेलकर बच्चो मैं आंखो और मांसपेशियों के बिच का तालमेल बहुत जल्दी सिख जाते है | क्ले के साथ खेलने से बच्चो की फाइन मोटर स्किल्स तेजी से बढने लगती है | 

5. थ्रेड गेम्स |

थ्रेड गेम्स 5 साल की उम्र तक के बच्चे के लिए फाइन मोटर स्किल्स बढ़ाने के लिए एक बढिया विकल्प है, क्योंकि इसमें बच्चो को रिब्बिन या रबर डोर के माध्यम से गतिविधि करने के लिए सिखा सकते है जिससे बच्चे चीजो को अच्छे से और ताकत से पकडके रखना, अपनी और खिंचना जैसी चीजो को जल्दी से सिख सकते है |

स्किल्स को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए आप कागज मैं छेद करके बच्चो को उस छेद मैं से डोर निकालने के लिए बोल सकते है इसके कारण बच्चो के उंगलिया, आंखे और मांसपेशियों को एक साथ एक तरफ ध्यान खीचने के लिए मदद होती है | शुरुवात मैं बच्चो के साथ इस खेल को आप भी खेले तो बच्चे जल्दी सिख जायेंगे और अपने आप उनकी फाइन मोटर स्किल्स बढ़ जाएगी | 

6. रंगों और ब्रशो से खेलने दे |

बच्चो को आप विभिन्न रंग और ब्र्शेस लाकर दे और एक खाली कागज, शुरुवात मैं उनके सामने तरह-तरह के रंग का इस्तेमाल करके कागज पर ब्रश की सहायता से कागज को रंगीन बनाये | उसके बाद उनके हाथ मैं ब्रश देकर खाली कागज दे जिससे बच्चो की ब्रश के साथ ही पेन और पेंसिल चलाने की स्किल भी बढ़ जाएगी | इसके साथ ही धीरे-धीरे रंगों की वजह से उनमे क्रिएटिविटी स्किल भी बढ़ जाएगी और अपने आप से कुछ नया आकर्षित बनाने की कोशिश करेंगे | 

7.थम्ब प्रिंटिंग 

वैसे तो शुरवात से बच्चे नटखटी हरकतों मैं माहिर होते है, जिसके कारण ओ विभिन्न तरह के रंगों से बनी कृतियों की तरफ जल्दी आकर्षित होते है, और ओ रंगों से हर बार कुछ नया देखने जैसा बनाने की कोशिश मैं रहते है | शुरुवात मैं आप अपने अंगूठे से कागज पर दो तीन रंगों से धब्बा लगाये फिर बच्चे के सामने कागज और रंग रखे तो बच्चा विभिन्न रंगों से अपने उंगलियों के निशान बनाना सिख जायेगा | जिसके कारण बच्चे मैं फाइन मोटर स्किल्स तेजी से बढनी शुरू होगी |

8.स्पोंजसे सफाई करना सिखाए |

बच्चो की Fine motor skills बढ़ाने के लिए गतिविधियो के लिए गर्मियों का मौसम बहुत असरदायक होता है | इस विधि मैं आपको फर्श पर पानी डालकर बच्चो के सामने स्पोंज्स से उसको साफ करना और स्पोंज के अंदर के पानी को बाल्टी मैं निचोड़ना यह कृति बच्चे के सामने 3 4 बार लगातार करना बाद मैं फिर से पानी डालकर पास मैं एक बाल्टी रखकर बच्चे के हाथ मैं स्पोंज को देना बच्चा आपकी तरह ही करने की कोशिश करेगा और धीरे-धीरे से हाथ से स्पोंज को इधर-उधर करने के साथ उंगलियों से उसी दबाना सिख जायेगा | इससे बच्चे की आँख और उंगलियों की स्किल्स बढ़ते रहेगी | 

9.खिलोनो के साथ खेलने दे |

बच्चे को प्लास्टिक के खिलोने लाकर दे जिसमे कार, डॉल, पशु-पक्षी, हत्ती, घोडा जैसी चीजे हो | जिससे कारण बच्चो की आँख, हाथ-पाव, उंगलियों की हालचाल बढ़ेगी और बच्चे एक चीज सही से एक जगह से दूसरी जगह रखने और उसके साथ खेलने की कृति को सिख जायेंगे | फाइन मोटर स्किल्स बच्चो के अंदर सबसे ज्यादा खिलोने के साथ खेलने से तेजी से बढ़ता है |

ये भी पढे:- Speaking Skills क्या है और इसे कैसे इम्प्रूव करे?

Conclusion

दोस्तों इन सभी गतिविधियों से बच्चो की अंदर की Fine motor skills तेजी से बढ़ जाती है और बच्चे चीजो को पकड़ना, फेकना, दबाना, उनको सही करना जैसी कृतियों को जल्दी सिख जाते है | जिसके कारण बड़े होने पर उनके अंदर क्रिएटिविटी लेवल जल्दी डेवलपमेंट होती है | लेकिन ध्यान रहे बच्चो को इन गतिविधियों के लिए चीजे, खिलोने देते समय कोई भी ऐसी चीज उनके हाथ मैं ना दे जिससे उनको कुछ नुकसान पहुंचे जैसे. कैंची | 

इस तरह आप अपने बच्चो को कृतिया सिखा सकते है | आर्टिकल कैसा लगा कमेंट मैं जरुर बताना | धन्यवाद !

Leave a Comment