राजस्थान सीईटी का नोटिफिकेशन जारी, 3000 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राजस्थान सीईटी 2022 के तहत 8 तरह की सेवाओं को शामिल किया गया है

जिसमें 2996 पदों पर भर्ती की जाएंगी। सीईटी के परिणाम की वैधता एक साल होगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 से rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी।

विभाग और पद

गृह रक्षा विभाग में प्लाटून कमांडर - 43 जल संसाधन विभाग - जिलेदार पटवारी - 272 कोष व लेखा विभाग - कनिष्ठ लेखाकार - 1923

विभाग और पद

राजस्व मंडल - तहसील राजस्व लेखाकार - 198 महिला अधिकारिता - पर्ववेक्षक - 176  कारागार विभाग - उप जेलर - 49 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता - छात्रावास अधीक्षक ग्रेड - II - 335

कब होगी परीक्षा 

ग्रेजुएशन लेवल के सीईटी का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2022 के बीच होगा।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम 3 घंटे का होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे।