11 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन को मनाने का खास उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है।

जिससे वो अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों के साथ ही अपने सपनों को भी पूरे कर सकें।

संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना.

साल 2022 के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- 'अब हमारा समय है- हमारे अधिकार हमारा भविष्य' (Our Time is now- our rights, our Future)

दुनिया के सभी देशों में स्त्री को उसका सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,

नजरिए को बदलो, नजारे बदल जायेंगे। बेटियों को मौका दो, बुराई कम नजर आयेंगे।। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

नारी है नारायणी, परिवार की कल्याणी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं