कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के तीसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में गत चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हरा दिया। 

उसके लिए मैच में युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागे। अनुभवी ओलिवर जिरूड ने एक गोल किया। फ्रांस विश्व कप इतिहास में नौवीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है।  

वहीं, पोलैंड का 1982 के बाद अंतिम-8 में जाने का सपना टूट गया। दुनिया के स्टार स्ट्राइकर और पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की इस मैच में पेनल्टी पर एक गोल करने में सफल रहे। 

फ्रांस की टीम ने पिछली बार क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे को 2-0 से हराया। इस बार अंतिम-8 में उसका मुकाबला इंग्लैंड या सेनेगल से होगा।  

यह मैच शनिवार (10 दिसंबर) को खेला जाएगा। फ्रांस की टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी। वह धीरे-धीरे अपने खिताब को बचाने के लिए आगे बढ़ रही है। 

फ्रांस ने पोलैंड को प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हरा दिया है। उसने लगातार तीसरी और कुल नौवीं बार क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।  

फ्रांस के लिए मैच में दो गोल युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने किए। उनके अलावा अनुभवी ओलिवर जिरूड ने एक गोल किया।एम्बाप्पे ने इस विश्व कप में अपना पांचवां गोल किया।  

ऐसी ही इंटरेस्टिंग और मजेदार जानकारी के साथ जुड़े रहने के लिए से हमारे वेबसाइट skillinfo.in पर विजिट करते रहे।