कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। वह 16 साल के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। 

वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पहला विश्व कप था। अब वह संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में खेल रहे हैं और उनकी टीम एक बार फिर से क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। 

पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। 

इस जीत के साथ ही पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वह 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। 

पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया। पुर्तगाल के लिए यह जीत इसलिए भी खास है  

कि उसके छह गोलों में एक भी दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नहीं हैं। रोनाल्डो के बगैर पुर्तगाल ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। इससे टीम का हौसला बढ़ेगा। 

रोनाल्डो को तो मैच के शुरुआती एकादश में भही नहीं रखा गया था। उन्हें रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में उतारा गया। पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। 

वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।  

ऐसी ही इंटरेस्टिंग और मजेदार जानकारी के साथ जुड़े रहने के लिए से हमारे वेबसाइट skillinfo.in पर विजिट करते रहे।